द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में आज यानी बुधवार को बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसे लेकर JBVNL ने जानकारी दी है। JBVNL के मुताबिक, 33/11 केवीए हरमू पावर सबस्टेशन और 33/11 केवीए पुंदाग-दीपाटोली फीडर से सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 33/11 केवीए अशोकनगर पुंदाग फीडर से सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक और 33/11 केवीए हटिया पावर सबस्टेशन से सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी।वहीं, अगर उपभोक्ताओं को इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी चाहिए होगी, तो वे अपने क्षेत्र के पावर हाउस से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्र अशोकनगर से 9430344770, पुंदाग से 9430344710 और हरमू से 9534743064 पर संपर्क किया जा सकता है।